ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

बिहार से 10 सदस्यीय टीम नेशनल सवात् चैंपियनशिप चंडीगढ़ के लिए रवाना

रिपोर्ट 

शिल्पी सोनम 

मुजफ्फरपुर: 1 से 3 अक्टूबर तक चंडीगढ़ मे आयोजित होने वाली नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2023 के लिए राज्य सवात् संघ, बिहार से 10 सदस्यीय टीम आज रवाना हुई। सभी खिलाड़ी फ्रेंचबॉक्सिंग के असौत फाईट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगें व खिलाड़ियों के साथ मुख्य कोच के तौर पर राज्य सवात् संघ, बिहार के महासचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जा रहे है। चैंपियनशिप मे जा रहें सभी खिलाड़ियों व कोच को परफेक्ट वास्तु कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा फ्रेंचबॉक्सिंग जर्सी स्पांसर किया गया।

बिहार से 10 सदस्यीय टीम नेशनल सवात् चैंपियनशिप चंडीगढ़ के लिए रवाना

बिहार टीम में शामिल खिलाड़ी- श्रृष्टि भारद्वाज, अंडर -11, -45 किग्रा०, अनुष्का अभिषेक, अंडर -14, -39 किग्रा०, उपासना आनंद, महिला वर्ग, -48 किग्रा०, पुरुष (असौत फाइट), सन्नी कुमार, अंडर -14, -56 किग्रा०, नासिर फिरोज, पुरूष वर्ग -56 किग्रा०, रोहित कु० प्रजापति, पुरूष वर्ग, -60 किग्रा०, सन्नी कुमार, पुरूष वर्ग, -65 किग्रा०,  हिमांशु राज, पुरूष वर्ग, - 80किग्रा०,  तेजस राज, पुरूष वर्ग, +85 किग्रा० सभी  खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के द्वारा अग्रीम बधाई व शुभकामनाएं दीं गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ